NEW PAPER DICTATION #12 | REPUBLIC STENOGRAPHY

NEW PAPER DICTATION #12 | REPUBLIC STENOGRAPHY




Hindi Translation
👇👇


 [ --  शाति का पैमान  -- ]


      अमरीका कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है और वहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। महामारी को नियंत्रित करने में अमरीका की लाचारी से दुनिया में उसकी कथित श्रेष्ठता पर संदेह पैदा होने लगा है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि संकटकाल में जब लोग अपने घरों को सबसे महफूज समझते हैं, भारत आए अमरीकियों ने लौटने से इनकार कर दिया है। वे भारत में स्वयं को ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। डाॅनल्ड ट्रंप प्रशासन ने इन अमरीकियों को लौटाने के लिए विशेष उड़ानों का इंतजाम किया था पर ज्यादातर नहीं लौटे। जाहिर है वे भारत की कोरोना सुरक्षा व्यवस्था को अमरीका से बेहतर मान रहे हैं। कभी दुनिया की मदद करने वाले अमरीका ने भारत से दवा मांगी तो इनका यह विश्वास और मजबूत हो गया कि संक्रमण होने की स्थिति में उनका भारत में अपेक्षाकृत बेहतर उपचार हो सकता है। न केवल अमरीका बल्कि कोरोना संकट से जूझ रहे दूसरे देश भी भारत से मदद की मुहार कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौर में सभी देशों को एक-दूसरे की मदद करनी ही चाहिए।




     महामारी ने दुनिया में महाशक्ति कहे जाने वाले अमरीका सरीखे देशों की हालत भी ऐसी कर दी है कि संभल पाना मुश्किल हो रहा है। केवल सेहत के मोर्चे पर ही नहीं बल्कि महामारी ने इस महाशक्ति की अर्थव्यवस्था को भी बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। सुपर पावर की पावर, कोरोना के आगे बेबस नजर आती है। कभी दुनिया जिस अमरीका की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखती थी, उसको कोरोना ने लड़खड़ा दिया है। महामारी ने यह भी साबित किया है कि कोई देश ही हेशा सर्वशक्तिमान नहीं रह सकता। दूरगामी नीतियां और दुनिया के दूसरे देशों से सामंजस्य के साथ भारत इस महामारी का जिस दृढ़ता से मुकाबला कर रहा है, उसे देखते हुए अब दूसरे देशों की नजर भी भारत की ओर है। देखा जाए तो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह पहला ऐसा संकट आया है जिसमें दुनिया का हर देश बेचैन है। इस संकट में कुछ ही देश मदद के लिए अमरीका की ओर देख रहे थे, उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। इसे स्वीकार जरूर करना होगा कि चीन एक तरह से इस विश्व संकट का जनक होने के बावजूद न केवल खुद संभला अपितु अब अनेक राष्ट्रों की मदद भी कर रहा हैं तस्वीर साफ है। कोरोना महामारी ने विश्वपटल पर नई इबारत लिखने का काम किया हैं महाशक्तियों के निर्धारण का पैमाना भी निश्चित ही बदलेगा। संकट में स्वयं को महफूज रखने के साथ-साथ अन्य की मदद करने वाले देशों का कद बढ़ना ही चाहिए। कोरोना से निबटने में भारत और चीन की जिस तरह तारीफ हो रही है, आने वाला समय इसे जरूर याद रखेगा।

Subscribe Our YouTube channel For More Videos.

👇👇

 REPUBLIC STENOGRAPHY

https://m.youtube.com/channel/UC86EgGSr9nkCnRv8pMUmbKw


REPUBLIC STENOGRAPHY Hindi steno Dictation And Outlines. New Paper steno Dictation, Rajasthan High Court Dictation And Others. Hindi Steno Dictations.
Reactions

Post a Comment

0 Comments